{"_id":"663bd5975c9a05baa50e33b6","slug":"youth-drowned-deoria-news-c-208-1-deo1004-125190-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्नान के दौरान युवक की छोटी गंडक नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्नान के दौरान युवक की छोटी गंडक नदी में डूबकर मौत
Thu, 09 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। गर्मी से निजात पाने के लिए छोटी गंडक नदी में स्नान करने गए युवक की बुधवार शाम डूबकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर शव का फोटो शेयर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
भटनी नगर के जलपा माता मंदिर छोटी गंडक तट पर एक युवक बुधवार शाम करीब तीन बजे नदी में नहाने पहुंचा। वह नदी घाट पर स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए बाद में युवक के डूबने पर शोर मचाने लगे। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद छोटी गंडक से युवक के शव को बाहर निकाला गया। तभी सूचना पर पुलिस भी पहुंच शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।