फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies in collision between tanker and bike

Deoria News: टैंकर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 10 Mar 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between tanker and bike
बरहज। क्षेत्र के महेन गांव स्थित कुसम्हां चौराहे के निकट सोमवार की शाम टैंकर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित गायघाट निवासी और बाइक सवार रणधीर सिंह (40 वर्ष) पुत्र श्रीकिशुन सिंह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। दोनों वाहन थाने लाए गए हैं। दो माह पूर्व दुबई से गांव आए थे रणधीर : रणधीर उर्फ मोनू सिंह पुत्र श्रीकिशुन मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल केवटलिया आए थे। जहां से वापस अपने घर जा रहे थे। लोगों के मुताबिक वह दो माह पूर्व दुबई से आए थे। श्रीकिशुन सिंह और शीला देवी की चार संतानों राणा प्रताप, रणविजय, रत्नेश में रणधीर दूसरे नंबर के बेटे थे। उनकी शादी केवटलिया निवासी वंशबहादुर सिंह की बेटी सुप्रिया से हुई थी। दोनों के एक पुत्री अनन्या (चार वर्ष) है। सुप्रिया होली पर मायके आई थीं। सोमवार को वह पत्नी और बच्ची से मिलकर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed