फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies by drowning in Kurna drain

Deoria News: कुर्ना नाले में डूबकर युवक की मौत

Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in Kurna drain
नाला में डूबकर मरे नीलेश की फाइल फोटो
रुद्रपुर। कुर्ना नाला में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह रविवार की दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ बैरियाघाट स्थित कुर्ना नाला में नहा रहा था कि डूब गया। करीब दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव नदी से निकाला गया।
विज्ञापन

जंगल इमिलिहा गांव के रामभरत के तीनों बेटों में सबसे छोटा नीलेश (18) गांव स्थित स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। दोपहर बाद वह गांव के बगल स्थित बैरियाघाट नाला में नहा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहराई चला गया। साथ में नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया, तो लोग बचाने को नाला में कूद पड़े। पुलिस और स्थानीय गोताखोर भी तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे बाद नाला के किनारे झाड़ में युवक का शव बरामद हुआ। युवक के मौत की खबर सुन मां सोनिया नाला के किनारे पहुंच बेजार होकर रोने लगी। दो बडे़ भाई मृतक के शव से लिपट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed