फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth died in road accident

Deoria News: युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरदेवा। बहन की शादी में देने के लिए रजाई लाने गए एक युवक की रविवार को बिहार में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार में उदासी छा गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने ढांढस बंधाया।

बघौचघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोला पकहा निवासी साजिद अली (23) पुत्र शब्बीर की बहन की शादी तय है। रविवार को परिजनों ने उसे रजाई खरीदने के लिए कटया बाजार भेजा था। इसी दौरान कटया थाना क्षेत्र के धनौती मोड़ के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साजिद को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। साजिद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बहन अचेत हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed