फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   YOUNG MAN murdered in Deoria OF UTTAR PRADESH

Murder In Deoria: छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 31 May 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 May 2022 10:05 AM IST
सार

देवरिया के मदनपुर गोला में युवक की रात में छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
YOUNG MAN murdered in Deoria OF UTTAR PRADESH
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस समय युवक की हत्या की गई, उस वक्त वह अपने घर की छत पर सो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना इलाके के मदनपुर गोला में रहने वाले एक युवक की सोमवार की रात में छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


घटना सोमवार की आधी रात की है। पुलिस घटना के कारण का पता लगा रही है। मदनपुर गोला निवासी अली मोहम्मद (31) पुत्र मोहम्मद दीन राईनी ने तीन शादियां कर रखी थी। इसमें से पहली शादी टूट गई। परिजनों के अनुसार, अली मोहम्मद सब्जी बेचने का काम करता था। वह रात में छत पर सो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तबतक घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 


एसओ बीबी राजभर ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर और फॉरेंसिक टीम ने पहुंकर घटना स्थल का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों पर नजर है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed