फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man murdered and body tied with hands thrown in field in Deoria

Deoria News: युवक की हत्या कर हाथ बंधा शव खेत में फेंका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Nov 2023 10:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

देवरिया में एक युवक का शव धान के खेत में मिला। शव का हाथ पैर बंधा हुआ था। घटना स्थल के बगल में स्कूल है, जिसमें हत्याकर खून से सना ईंट फेंका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Young man murdered and body tied with hands thrown in field in Deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव के दक्षिण में धान के खेत में हाथ बंधा 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव के चेहरे व पेट पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है। वहीं प्राथमिक विद्यालय में मिले उसके बैग व खून के छींटे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रोज की तरह विद्यालय पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्कूल के बरामदे में खून के छींटे हैं। यही पर विद्यालय प्रांगण में खून से सने ईंट हैं। यह देख शिक्षक सहम गए। इसकी सूचना शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा को दी।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को फोन कर दी। उधर खून और बैग मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच विद्यालय से पश्चिम और गांव से दक्षिण धान के खेत में 30 वर्षीय युवक का शव देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान व हाथ बंधा हुआ है। यह देख लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
 

सूचना पर पहुंचे एसएसआई रामराज सिंह ने घटना स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद छत पर फेंके गए बैग कंबल को उतरवाया। तलाशी के दौरान बैग से डायरी मिली है। जिसमें कुछ मोबाइल नंबर अंकित है।

पुलिस डायरी को कब्जे में लेकर सूचना देने का प्रयास कर रही है। एसएसआई रामराज सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है। चेहरे पर चोट के निशान हैं। घटना की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed