फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man injured after went to meet girlfriend jumped from roof

प्यार में हुए घायल: रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर गया प्रेमी, एक चीख से डरकर छत से कूदा, हालत गंभीर

Thu, 04 Aug 2022 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Aug 2022 04:02 PM IST
सार

प्रेमी को प्रेमिका ने मोबाइल फोन से मैसेज कर मिलने के लिए घर बुलाया। युवक देर रात खेत के रास्ते उसके घर पहुंचा और खिड़की से अंदर घुस गया। आहट पाकर युवती के परिजन चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिए। पकड़े जाने के डर से युवक छत पर चढ़कर नीचे कूद गया।

विज्ञापन
young man injured after went to meet girlfriend jumped from roof
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात प्रेमिका से मिलने युवक उसके घर चला गया। युवती के परिजन शोर मचाने लगे तो वह छत से कूद गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों में एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का संबंध काफी दिनों से बगल के गांव की युवती से है। बुधवार की देर रात युवती ने मोबाइल फोन से मैसेज कर मिलने के लिए घर बुलाया। युवक देर रात खेत के रास्ते उसके घर पहुंचा और खिड़की से अंदर घुस गया।
विज्ञापन


आहट पाकर युवती के परिजन चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिए। पकड़े जाने के डर से युवक छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और टॉर्च जला कर देखा तो युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना 108 नंबर को दे दी। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed