{"_id":"62449cdc4d5c904f497b0c64","slug":"young-man-hit-by-tanker-lost-his-life-salempur-news-gkp4316368130","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आया युवक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आया युवक, गई जान
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आया युवक, गई जान
मईल। स्थानीय चौराहे पर डेयरी फार्म से दूध लेने आया युवक अनियंत्रित गैस टैंकर की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटी गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बकुची निवासी विपिन कुमार चौधरी (28) मईल चौराहे पर बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे दूध लेने आए थे। रामजानकी मार्ग पर सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर दूध ले रहे थे। तभी बरहज की तरफ से तेज रफ्तार से आए टैंकर ने अनियंत्रित होकर उन्हें चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही विपिन की मौत हो गई। वहीं डेयरी फार्म पर दूध देने आए बलहा गांव निवासी बृजेश व नरियावं गांव निवासी गोपाल को हल्की चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
टैंकर गोरखपुर से हल्दिया, कोलकाता जा रहा था। हादसे के बाद चालक चालक टैंकर को लेकर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती ढाला के पास पहुंच गया था। पिपरा दवन निवासी राहुल सिंह ने उसका पीछा करते हुए टैंकर को सड़क पर ट्रक लगवा कर पकड़ लिया। विपिन चौधरी ने मईल चौराहा पर कपड़े की दुकान खोली थी। उनके पिता प्रेम कुमार चौधरी गांव के पूर्व प्रधान और सपा के नेता हैं। इनके दो पुत्रों में विपिन बड़े थे। इनकी मां विद्यावती, पत्नी रीकू व भाई मुलायम चौधरी बिलख रहे थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर टैंकर चालक व बरहज निवासी अनिल यादव पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
शोक में बंद रहीं चौराहे की सभी दुकानें
विपिन कुमार चौधरी की मईल चौराहे पर कपड़े की दुकान थी। वह बहुत ही व्यवहार कुशल थे। हादसे में उनकी मौत की सूचना मिलते ही सारे दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में सपा नेता वीरेंद्र चौधरी, रामा सेठ, सुधीर सिंह, संतोष चौधरी, विनोद चौधरी, राज नारायण सिंह, शक्ति चौधरी, राजेश यादव, विजयन्त सिंह, दिनेश चौहान, विनय चौधरी, बहादुर गौड़, रामाश्रय यादव, परमात्मा सिंह, सदानंद सिंह, विजय तिवारी अंजनी चौधरी, प्रमोद कुशवाहा आदि शामिल रहे।
स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
राम जानकी मार्ग के मईल चौराहा पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। चौराहा होने के बाद भी तेज रफ्तार से गाड़ियां आती-जाती रहती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होती है। क्षेत्र के राकेश सिंह, विपिन सिंह, कल्पनाथ सैनी, अनिल शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, वासुदेव यादव, अखिलेश चौधरी, सत्य प्रकाश चौधरी, दिनेश आदि ने जनहित में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।