फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   World Radiography Day celebrated by cutting cake

Deoria News: केक काटकर मनाया गया विश्व रेडियोग्राफी दिवस

Wed, 08 Nov 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
World Radiography Day celebrated by cutting cake
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित अल्ट्रा साउंड सेंटर पर बुधवार को वर्ल्ड रेडियोग्राफी दिवस मनाया गया। रेडियोलाजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शिशिर कुमार श्रीवास्तव ने केक काटा। कहा कि प्रतिवर्ष आठ नवंबर को एक्स-रेडियेशन की खोज का सम्मान करने के लिए विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है, जिसे एक्स-रे भी कहा जाता है। आज ही के दिन 1895 में जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन की एक्स-रे की खोज पूरी हुई थी। इस उपलब्धि पर उन्हें 1901 में भौतिकी में पहले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कहा कि विश्व रेडियोग्राफी दिवस का उद्देश्य एक्स-रे इमेजिंग और थेरेपी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो रोगी के निदान और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि रेडियोग्राफी की मदद से डॉक्टर एक्स-रे तकनीक से शरीर की बीमारियों के बारे में पता लगा पाते हैं। इस दौरान एक्स-रे तकनीशियन चंदन राय, सत्येंद्र निषाद, विपिन गुप्ता, पवन सिंह, तान्या ओझा, कुमकुम राव मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed