{"_id":"684484a76d7992e6400df201","slug":"worker-dies-after-being-hit-by-a-truck-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-155519-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
Sat, 07 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए सिवान ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक भी कब्जे में है।
जानकारी के अनुसार, बतरौली गांव निवासी उमा चौरसिया (55) गांव में ही एक शख्स के यहां मजदूरी करने गया था। शनिवार की दोपहर में वह खाना खाने साइकिल से घर जा रहा था।
इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार वाले उसे इलाज के लिए सिवान ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव वालों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। चर्चा है कि मौके पर पहुंची पुलिस सुलह-समझौता की बात कर रही थी। इस पर ग्रामीण भड़क गए।
बाद में पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमा के परिवार में पत्नी, दो विवाहित पुत्रियां तथा एक बेटा इंदल चौरसिया हैं। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।