{"_id":"6ae63d3b9ec1408e2b0ef89a","slug":"work-begins-on-preparing-the-dpr-for-an-overbridge-at-the-railway-crossing-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1504145-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू
Sun, 01 Nov 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-सलेमपुर फोरलेन पर देवरिया में प्रस्तावित नए ओवरब्रिज के निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने का काम शुरू कर दिया गया है। एक फर्म को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फर्म की ओर से परियोजना से जुड़े पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डिजाइन फाइनल होने के बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
गोरखपुर-सलेमपुर मार्ग को फोरलेन बनाने के बावजूद देवरिया शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर एक ही ओवरब्रिज है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। पिछले महीने एनएच के अफसरों ने इस मार्ग पर चौरीचौरा और देवरिया में एक-एक नया ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसके लिए देवरिया में पुल से पश्चिम तरफ की खाली जमीन चिह्नित की गई है। कांशीराम आवासीय काॅलोनी परिसर से लेकर दूरसंचार विभाग के दफ्तर के पास तक नया ओवरब्रिज बनना है।
डीपीआर तैयार करने के दौरान प्रस्तावित ओवरब्रिज की लंबाई, चौड़ाई, निर्माण की तकनीकी जरूरतों, भूमि और अनुमानित लागत सहित अन्य बिंदुओं का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट में निर्माण से संबंधित जरूरी तकनीकी और वित्तीय पहलुओं को शामिल किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों की ओर से रिपोर्ट का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एनएच के सहायक अभियंता एमडी राय ने बताया कि कंसल्टिंग एजेंसी डीपीएआर बना रही है। डीपीआर बनने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।