फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman who went out for a walk on the road dies due to vehicle collision

Deoria News: सड़क पर टहलने निकली महिला की वाहन की टक्कर से मौत

Sun, 18 Jun 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman who went out for a walk on the road dies due to vehicle collision
वाहन चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर तरकुलवा, दुबेटोला गांव के पास शुक्रवार देर शाम सड़क पर टहल रही एक महिला वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।



तरकुलवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर की रहने वाली सुनंदा देवी (40) पत्नी मोहन यादव रोज की तरह शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपने घर के सामने सड़क किनारे टहल रही थी। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना के बाद जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए देवरिया जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना जब पुत्र योगेंद्र, धर्मेंद्र, विशाल और बेटी रेनू को हुई तो वे दहाड़ मारकर रोने लगे। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed