फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman teacher died in accident

महिला शिक्षक की डंपर से दबकर मौत

Sun, 28 Jun 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
woman teacher died in accident
महिला शिक्षक की डंपर से दबकर मौत
विज्ञापन

सिवान जिले की डूमरहरपुर की रहने वाली लखनऊ में थी प्राइवेट शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लखनऊ से पति और बेटी के साथ स्कूटी से सिवान जा रही एक महिला अनियंत्रित होकर गिर गई और सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। हादसा शनिवार को दिन के ढाई बजे बैतालपुर कस्बे में हुआ। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के सिवान जिले के दरौली थानाक्षेत्र के डूमरहरपुर गांव निवासी दीपकेश्वर राय की पत्नी 32 वर्षीय अनिता राय अपनी 10 वर्षीय बेटी अनुष्का के साथा लखनऊ में रहती थीं। वह लखनऊ में ही एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करती थीं। लॉकडाउन में लखनऊ में फंसी अनिता ने पति को फोन कर गांव आने की बात कही। गांव से दीपकेश्वर राय किसी तरह लखनऊ पहुंच गए। शनिवार की सुबह पांच बजे अनिता राय की स्कूटी से तीनों गांव के लिए निकले। 312 किलोमीटर दूरी तय कर दिन के ढाई बजे वे गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे बैठी अनिता अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और उसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात डंपर के नीचे आ गईं। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अनिता की मौत से पति और बेटी अवाक हो गए। उनको कुछ भी सूझ नहीं रहा था कि अब क्या करें। उधर, चालक डंपर लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैतालपुर चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय ने बताया कि अज्ञात डंपर की चपेट में आने से महिला शिक्षक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट से दो हलवाइयों की मौत
भोजन बनाने के बाद दोस्त को छोड़ने जाते समय हुआ हादसा
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद वार्ड निवासी दो हलवाई शुक्रवार की देर रात मालगाड़ी की चपेट में आ गए। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कर एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सलाहाबाद वार्ड नंबर छह निवासी श्याम बिहारी का पुत्र गुड्डू चौहान (23) हलवाई का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने साथियों के साथ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में किसी के घर भोजन बनाने गया था। भोजन बनाने के बाद वह चकियां गांव निवासी अपने दोस्त रविंद्र उर्फ भोला यादव को छोड़ने चला गया। अभी दोनों चकियां गांव के बाहर रेलवे लाइन पर पहुंचे थे, इसी बीच दोनों वाराणसी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए। इसमें गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पटरियों के बीच घायल रविंद्र उर्फ भोला यादव तड़प रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने रविंद्र को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुड्डू और रविंद्र के घर में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
फोटो समाचार
करंट से युवती की मौत
रेवली। गांव के पूर्व प्रधान की पौत्री करंट लगने से शनिवार की सुबह झुलस गई। परिवार के लोगों ने आनन-फानन उसे लार सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। लार थाना के रेवली गांव के अशोक पासवान की पुत्री सोनी (26) मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर का प्लग बोर्ड में लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। वे उतरकर नीचे आए तो देखा कि सोनी नीचे गिरी पड़ी थी। उसे लार सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा पूर्व प्रधान बुधराम पासवान का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार में मां और एक छोटी बहन और दो छोटे भाई हैं। वह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

करंट की चपेट में आए किशोर को बचाया
सलेमपुर। नगर के आजाद रोड निवासी स्व. भिखारी गुप्ता का पुत्र मोनू गुप्ता (15) शनिवार को करंट की चपेट में आ गया। उसे सहजान खान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर किसी तरह बचाया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन मोनू गुप्ता को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed