फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman suicided in kukurghanti

घर में फंदे से लटक गई विवाहिता

Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
woman suicided in kukurghanti
छत के कुंडे से फंदे से लटक गई विवाहिता
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा आत्महत्या का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के कुकुरघांटी गांव में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची खामपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के परसौनी धुसवां गांव निवासी शिव बिंद ने अपनी बेटी प्रतिमा उर्फ मुस्कान की शादी पिछले साल मई महीने में खामपार थानाक्षेत्र के कुकुरघांटी निवासी सुदामा बिंद के साथ की। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रतिमा को दहेज और अन्य बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। शनिवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद देर शाम वह दुपट्टा का फंदा लगाकर छत के कुंडे से लटक गई। थोड़ी देर बाद जब पति घर के अंदर गया तो दृश्य देख कर दंग रह गया और शोर मचाया। आसपास के लोग भी जुट गए। प्रतिमा का शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। गांव के ही किसी ने मायके वालों को सूचना दे दी। रात आठ बजे वे लोग भी कुकुरघांटी पहुंच गए। मौके पर थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मायकेवालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed