{"_id":"6510943df2a30dbf8300bcf7","slug":"woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-truck-commotion-deoria-news-c-7-1-jam1015-315962-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव के निकट अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की म
बरियारपुर। नाती के साथ बाइक से दवा कराने जा रही वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव के सामने रविवार सुबह हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं महिला के मौत की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंसरही गांव निवासी मरजादी देवी (75) का रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों के कहने पर वह अपने नाती विश्वजीत के साथ सोबूघाट स्थित एक डॉक्टर के पास दवा कराने बाइक से जा रही थी। अभी दोनों पड़री मल्ल गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मरजादी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की जुटती भीड़ को देख ट्रक चालक भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीण हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
उधर घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।