फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman lekhpal alleged molestation on bjp leader

महिला लेखपाल ने भाजपा नेता पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
woman lekhpal alleged molestation on bjp leader
महिला लेखपाल ने भाजपा नेता पर लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

नेता ने हैसियत प्रमाणपत्र में हीलाहवाली करने का लेखपाल पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। महिला लेखपाल ने एक भाजपा नेता पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जबकि नेता ने लेखपाल पर हैसियत प्रमाणपत्र में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने हैसियतप्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था। उनका आरोप है कि दो महीने से लेखपाल हैसियत प्रमाणपत्र की जांच के लिए गांव नहीं आ रही थीं और हीलाहवाली कर रही थीं। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद बुधवार को लेखपाल हैसियत की जांच करने गांव में पहुंचीं। लेकिन लेखपाल और भाजपा नेता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लेखपाल ने बीजेपी नेता और उनके भाई पर छेड़खानी और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए रामपुर कारखाना थाने पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। लेखपाल ने बीजेपी नेता के खिलाफ सरकारी कार्य में हस्तक्षेप और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जबकि बीजेपी नेता ने उनके आरोप मनगढ़ंत बताते हुए हैसियत प्रमाणपत्र की जांच करने में हीलाहवाली सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed