फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman gets another goat for Qurbani on Eid as her original one was stolen

देवरिया: कुर्बानी का बकरा चोरी होने पर महिला पहुंची डीएम दरबार, प्रशासन ने दूसरे बकरे का कराया इंतजाम

Sat, 09 Jul 2022 08:08 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने महिला के लिए एक दूसरे बकरे का इतंजाम कर दिया है, जिससे वह बकरीद के रीति-रिवाज निभा सके। स्थानीय लोग प्रशासन के इस सौहार्द भरे कदम की चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
woman gets another goat for Qurbani on Eid as her original one was stolen
मुफीजा बेगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद से ठीक पहले मुफीजा बेगम के साथ जो हुआ, उसे वह ताउम्र नहीं भूल पाएंगी। बकरीद लोगों के लिए अमन और खुशियों का पैगाम लेकर आता है। पर इस त्योहार से पहले ही मुफीजा बेगम पूरी तरह गम में डूब चुकी थीं। उन्होंने बकरीद पर कुर्बानी के लिए जो बकरा पाला था, उसे किसी से चुरा लिया। महिला ने बकरा चोरी होने को लेकर थाने में शिकायत दी थी। उनका खोया बकरा तो नहीं मिला, पर जिलाधिकारी ने बकरीद से पहले ही महिला की खोई हुई खुशी लौटा दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने महिला के लिए एक दूसरे बकरे का इतंजाम कर दिया है, जिससे वह बकरीद के रीति-ररिवाज निभा सके। स्थानीय लोग प्रशासन के इस सौहार्द भरे कदम की चर्चा कर रहे हैं। रामपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्राम विशुनपुरा पांडेय चक निवासी मुफीजा बेगम ने 22 जून को कुर्बानी के लिए रखे गए बकरे की चोरी के मामले में रामपुर थाना में तहरीर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस तमाम प्रयास के बाद भी उनका बकरा नहीं खोज पाई थी। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अबकी बकरीद के दिन कुर्बानी के समय वे क्या करेंगी। उन्होंने अपनी समस्या जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष रखी। जिलाधिकारी के पास पहुंची तो मुफीजा बेगम की आंखों से आंसू बह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बकरीद के दिन अल्लाह ताला की शान में कुर्बानी के लिए उन्होंने बकरे को पाला था, लेकिन चोरों ने उसे चुरा लिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद उनका बकरा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कुर्बानी के लिए बकरे की मांग की। जिलाधिकारी ने मुफीजा की भावना का सम्मान करते हुए बकरीद की पूर्व संध्या पर बकरे का इंतजाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed