फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies after electrocution in tap

Deoria News: नल में उतरा करंट, महिला की मौत

Sun, 29 Sep 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after electrocution in tap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। नल में पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।


थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी (46) पत्नी भीखन शर्मा शनिवार शाम नल से पानी लेने के लिए गई थी। इसी बीच उसमें लगे टुल्लू पंप से नल में करंट दौड़ रहा था। नल छूते ही वह करंट की चपेट में आकर उसमें चिपक गई। हादसे के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। नगर पंचायत कस्बा से बाजार कर घर लौटे पति भीखम जब घर के भीतर गए तो पत्नी को नल से चिपका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरु किया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने टुल्लू पम्प का स्वीच काटकर सुनीता को हटाया। लोग आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed