{"_id":"6600756c0843d68338031af4","slug":"woman-alleged-rape-deoria-news-c-208-1-deo1004-122083-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Mon, 25 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
मामला दो पक्षों के होने के चलते तनाव, पुलिस हर स्थिति पर बनाए हुए है नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक गांव की महिला ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एक दिन पहले भी उस व्यक्ति ने धमकाते हुए फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर अगले दिन घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का कहना है कि उसके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। इससे परिवार का भरण-पोषण होता है। मैं घर पर अकेली रहती हूं। गांव का एक व्यक्ति उसके घर आता-जाता है। उससे जान-पहचान है। 22 मार्च को उस व्यक्ति ने फोन किया और मुझे बाहर में कहीं मिलने के लिए बुलाया। नहीं आने पर कहा कि मेरे मोबाइल में अश्लील वीडियो है। उसे वायरल कर दूंगा। मैंने उसकी बात अनसुनी कर दी।
अगले दिन 23 मार्च को वह बार-बार मेरे मोबाइल पर फोन कर रहा था। मैंने नजरंदाज कर दिया और रोजा खोलकर सोने चली गई। रात 11 बजे वह मेरे घर में घुस गया और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। उसने मुझसे दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर शोर मचाई तो मेरे देवर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ संजय रेड्डी ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।