फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   with body villagers strike

शव दरवाजे पर रखकर धरने पर बैठे परिजन

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
with body villagers strike
गौरी बाजार के बभनौली गांव में ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : DEORIA
शव दरवाजे पर रखकर धरने पर बैठे परिजन
विज्ञापन

बभनौली गांव में रामप्यारे गोंड की पिटाई से हुई थी मौत
एएसपी और सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिवारवाले
आरोपितों के गिरफ्तारी, 304 के जगह धारा 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। बभनौली गांव में रामप्यारे गोंड का शव रखकर परिवारवाले धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी शिष्यपाल और सीओ रुद्रपुर अंबिका प्रसाद के काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवारवाले मान गए। परिवारवाले गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। 30 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।
बभनौली गांव निवासी रामप्यारे गोंड पुत्र तूफानी गोंड का धान की रोपाई को लेकर बृहस्पतिवार की रात गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। रात में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए। रामप्यारे को ज्यादा चोट लगी थी। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित हो गए। दरवाजे पर शव रख कर परिवारवाले धरने पर बैठ गए। घटना में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित आरोपितों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के स्थान पर हत्या के तहत केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। एएसपी शिष्यपाल, सीओ रुद्रपुर अंबिका प्रसाद के आश्वासन के बाद परिवारवाले शाम पांच बजे शव का दाह-संस्कार करने को राजी हो गए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। परिवारवाले हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। वे मान गए और शव का अंतिम संस्कार किए। आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के बभनौली गांव में बृहस्पतिवार की रात मारपीट में हुई 62 वर्षीय रामप्यारे गौड़ की मौत के मामले में पुलिस ने सात नामजद लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के प्रपौत्र अंगद कुमार की तहरीर पर गांव के सात लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या बलवा तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मुकदमे में बभनौली गांव के ऋषभदेव पांडे उनके भाई कृष्णा नाथ पांडे अम्बरीश पाण्डेय, नन्दलाल पांडे शितेश पांडे, वेद प्रकाश पांडे विवेक पांडे पुत्र ऋषभदेव पांडे आदि को नामजद किया गया है आरोप है कि उपरोक्त ने गोलबंद होकर अपने दरवाजे पर बैठे रामप्यारे गौड़ पर लाठी-डंडे रॉड एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोलदिया गंभीर रूप से जख्मी रामप्यारे गौड की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। इस दौरान घायल मृतक की पत्नी जगुराती देवी बेटी दूर्गावती देवी एवं अन्य का उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
बारा दीक्षित में एक जुलाई को आम तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बारा दीक्षित गांव में एक जुलाई को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोगों पर एससी/0एसटी का केस दर्ज है।

सोमवार को पुलिस ने परमानंद दीक्षित पुत्र स्व. कल्लू प्रसाद की तहरीर पर कटइलवा के खाली टोला निवासी अमित पासवान पुत्र अरविंद, चंदन, सुनील, कृष्णमुरारी, रामचंद्र पुत्र लालमुनि और उसके पुत्र जयगोविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एक जुलाई को बारा दीक्षित गांव स्थित एक बागीचे में आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। लोगों के अनुसार मारपीट में हॉकी-डंडे चले थे। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट में गंभीर चोट लगने की बात सामने आ रही है। केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed