{"_id":"660efd28cce860efe90eb284","slug":"wife-lodged-case-on-7-with-husband-deoria-news-c-208-1-deo1004-122696-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्नी ने पति सहित सात पर मारपीट व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्नी ने पति सहित सात पर मारपीट व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का दर्ज कराया केस
Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
- एसपी के आदेश पर सीओ ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के एक गांव के दो बच्चों की मां बार-बार थाने पर दौड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक से जब न्याय की गुहार लगाई तब जाकर बृहस्पतिवार को एसपी के आदेश पर सीओ ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद सहित सात लोगों पर मारने-पीटने व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पत्नी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह दो बच्चों की मां है। वर्ष 2020 से ही पति से विवाद चला आ रहा है। मेरा पति मुझे तथा मेरे बच्चों का खर्च नहीं देता है और न ही चैन से रखता है । उसने पति पर आरोप लगाया है कि वह हमेशा गाली-गुप्ता देता है। जान से मारने की धमकी भी देता है। मेरे सास, ससुर, देवर और ननद मुझे मारते-पीटते हैं। मेरे पति मोबाइल पर व फेसबुक पर मेरा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करता है। भाटपाररानी पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति, सास, ससुर, ननद, देवर तथा गांव के अवेंदर, शेषनाथ निवासी फुलवरिया के विरुद्ध मारपीट व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन 2008 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।