फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wife arrived before procession, police stopped marriage

करने जा रहा था दूसरी शादी, बरात से पहले पहुंच गई पत्नी

Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
wife arrived before procession, police stopped marriage
करने जा रहा था दूसरी शादी, बरात से पहले पहुंच गई पत्नी
विज्ञापन

देसही देवरिया। हेतिमपुर गांव में बुधवार देर शाम आ रही बरात में दूल्हे के पहुंचने से पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर पहुंच गई। जब उसने हकीकत बताई तो रिश्तेदार खिसकने लगे। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी।

महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर गांव में बुधवार को झारखंड से युवक बरात लेकर आ रहा था। उसके पहुंचने से कुछ ही समय पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर दुल्हन के घर आ धमकी। यहां दुल्हन के घर शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। सबको बरात आने का इंतजार था। पहले उसने दूल्हे का विवरण पूछा। जानकारी लेकर वह आक्रामक हो गई। उसने कहा कि जो दूल्हा यहां बरात लेकर आ रहा है, वह उसकी पत्नी है। और ये दोनों बच्चे उसी के हैं। यह बात सुनकर दरवाजे पर जुटे रिश्तेदार और गांव वाले भी भौचक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझाबुझाकर शादी को रोकवा दिया। जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर में जिस लड़की से शादी कराई जा रही थी, उसका सगा मामा ही अगुवा था। उसने यहां बताया था कि युवक की शादी नहीं हुई है। इस मामले में हेतिमपुर के प्रभारी चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य ने बताया कि हेतिमपुर में झारखंड से बुधवार की शाम बरात आ रही थी। झारखंड से पहुंची महिला सहित सबको समझाकर घर भेज दिया गया है। शादी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed