फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wheat crop turn to ashes due to caught fire

कोहरा चौरडीहा गांव में लगी आग, दस बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 03 Apr 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
wheat crop turn to ashes due to caught fire
कोहरा चौरडीहा गांव में लगी आग, दस बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। शुक्रवार की दोपहर दो गांवों के बीच लगी आग में किसानों की दस बीघे से अधिक फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
लार थाना क्षेत्र के कोहरा चौरडीहा गांव के बीच गेहूं की फसल के बीच आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के गांवों के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए अरहर के डंठल, मिट्टी व पानी फेंकना शुरू कर दिया। पछुवा हवा होने से कोहरा गांव के किसान रामजतन यादव का एक बीघा, अरविंद यादव का एक बीघा, भोला यादव का पंद्रह कट्ठा, ललिता देवी का पंद्रह कट्ठा, गुरमी यादव का दस कट्ठा, रामकोकिल यादव का तीन कट्ठा, सालिक यादव का दस कट्ठा, कोमल यादव तीन कट्ठा, चिरकुट यादव सात कट्ठा, विजय यादव सात कट्ठा, प्रभावती यादव सात कट्ठा व चौरडीहा के किसानों की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हल्का लेखपाल ने जले हुए फसल का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

आग से तीन झोपड़ियां राख
प्रतापपुर/भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के नियरवा और सरया गांव में आग लगने से शुक्रवार को तीन झोपड़ियां राख हो र्गइं। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग बुझा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियरवा गांव के रामेश्वर कुशवाहा के घर से कुछ दूरी पर उनकी झोपड़ी है। पास में ही सुबह कचरा जलाया जा रहा था। उससे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। एक-एक कर तीन झोपड़ियां, उसमें रखा सामान, खोंप और पांच बोरी गेहूं राख हो गया।

ग्राम सरया निवासी रामअधार साहनी खनुवा नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। घूरे की चिंगारी से इनकी झोपड़ी में आग पकड़ ली। झोपड़ी में रखा अनाज, चौकी, बिस्तर, कपड़े आदि राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed