फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Waterlogging on the road of Banjaria market in the first rain, increased difficulties

Deoria News: पहली बारिश में बंजरिया बाजार की सड़क पर जलभराव, बढ़ी मुश्किलें

Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road of Banjaria market in the first rain, increased difficulties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मानसून की पहली बारिश में ही बंजरिया बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव परेशानी का सबब बन गई है। बड़ौदा यूपी बैंक के सामने जलभराव से उपभोक्ताओं को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। पहले से ही जर्जर सड़क में जलभराव से लोगों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा अंतर्गत बंजरिया चौराहा एक मशहूर बाजार है। यहां बड़ौदा यूपी बैंक, न्यू पीएचसी, पशु स्वास्थ केंद्र, एफसीआई गोदाम, जूनियर हाईस्कूल सहित कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान हैं। यह सड़क जिले को कुशीनगर जनपद से भी जोड़ती है। किन्तु इस बाजार के दक्षिण चौराहे से उत्तर चौराहे तक की सड़क पिछले कई सालों से टूटकर धंस गई है। दो सौ मीटर की दूरी में करीब दर्जनों गड्ढे हैं। जिससे पहली ही बरसात में यह गड्ढे कीचड़ युक्त पानी से लबालब भर चुके हैं, जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कीचड़ और पानी से पटे सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं, पर पुरसाहाल कोई नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed