{"_id":"64e4f70d666f98945d0fa5b2","slug":"water-logging-due-to-rain-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-4841-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार की मुख्य सड़क पर लगा बारिश का पानी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। सोमवार की आधी रात के बाद से हो रही बारिश से नगर व क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। निचले इलाकों में जलभराव से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। गड्ढामय सड़कें जगह-जगह जलमग्न हो गई हैं। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
भाटपाररानी नगर के निचले इलाकों विंध्यवासिनी कॉलोनी, पुराने सेंट्रल बैंक के सामने, रानी पोखरा के बगल में बीआरसी परिसर, शिव मंदिर रोड के दोनों तरफ के इलाके, सोहनपार, पोखरापार, रामपुर लिटिहा, डोमडीह आदि मोहल्ले में कई जगहों पर जलभराव हो गया। इसके अलावा क्षेत्र में जहां गड्ढामय सड़क हो गई है, वहां भी जल भराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। भवानी छापर बाजार, सोहनपुर तिराहा, गजहरवा परसिया छितनी सिंह मार्ग, खैराट घाटी मार्ग, भाटपाररानी भटनी आदि मार्गों पर जगह-जगह जल भराव के चलते जलमग्न हो गया है। पैदल से लेकर वाहनों के साथ इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।