{"_id":"64aef61dc09b0f0258024b24","slug":"villagers-demonstrated-at-the-power-sub-station-for-not-changing-the-transformer-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-1099-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने पशुओं से भरे दो पिकअप को चालक समेत पकड़ा, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने पशुओं से भरे दो पिकअप को चालक समेत पकड़ा, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान मझौली राज तिराहे पर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बुधवार भोर में मझौली राज चौराहे पर मवेशियों से भरा दो पिकअप पकड़ा। इसमें दस गाय समेत पांच बछड़े पाए गए। पुलिस ने दोनों पिकअप चालक व वाहन मालिक समेत चार पर केस दर्ज कर दोनों पिकअप चालकों को न्यायालय भेज दिया।
एसएसआई रामचंद्र सिंह यादव बुधवार की भोर में कोतवाली क्षेत्र के मझौली तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार से एक पिकअप दिखा। जब पुलिस ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक और तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। उस पर पशु लदे थे। अभी जांच चल रही थी कि तब तक एक और पिकअप आ गया। जिसे पुलिस कर्मियों ने रोका और जांच की तो उसमें भी पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। दोनों पिकअप को पुलिस थाना ले आई। पकड़े गए पशु तस्करों से कड़ाई से पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों गाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबा नाम से मशहूर एक व्यक्ति की है। जिसके खिलाफ चार माह पूर्व कोतवाली में पशु क्रूरता व गोवंश हत्या का केस दर्ज है। पुलिस ने लार थाना के सजांव गांव निवासी सनी देओल पुत्र अंबिका, इसी गांव के सचिन कुमार पुत्र श्रीनिकेत प्रसाद, अभिषेक राजभर व उपेंद्र सिंह पता अज्ञात पर गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पिकअप के चालकों को न्यायालय भेज दिया। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो पिकअप को मझौली राज तिराहे से पकड़ी। जिसमें 10 गाय व पांच बछड़े बरामद किए गए। बरामद किए गए पशुओं को मझौली स्थित कान्हा गौशाला में सुरक्षित करा दिया गया है, जबकि इसमें शामिल दोनों पिकअप के चालकों को केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
.........
पकड़े गए पिकअप को कोतवाली में चार माह पूर्व भी तीन पशुओं के साथ किया गया था सीज
सलेमपुर। पशुओं के साथ पकड़े गए दोनों पिकअप में से एक पिकअप चोरी का बताया जा रहा है। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जबकि दूसरी पिकअप को कोतवाली पुलिस चार माह पहले गो हत्या के लिए जा रहे तीन पशुओं के साथ पकड़कर सीज किया था। कुछ दिन बाद पशु तस्कर कोर्ट से पिकअप छुड़ाकर एक बार पुनः गो तस्करी में लीन हो गए।
विज्ञापन
.