फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vigilance on Bihar border, people coming and going searched

Deoria News: बिहार सीमा पर चौकसी, आने-जाने वालों की तलाशी

Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vigilance on Bihar border, people coming and going searched
मेहरौना चेकपोस्ट पर वाहन की तलासी लेते पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बिहार की सीमा से सटे जिले के चेकपोस्टों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस बाॅर्डर के रास्ते आने-जाने वाले वाहनों समेत लोगों की तलाशी ले रही है। इसके बाद जिले की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के पालन करने की अपील कर रही है।
सात मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर तनातनी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सीमा पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए लार के मेहरौना चेकपोस्ट पर पीएसी और पुलिस टीम तैनात है। शनिवार को सीमा के रास्ते से आने-जाने वाले वाहनों की पुलिसकर्मी तलाशी लेते रहे।
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग संवाद के अनुसार, चेकपोस्ट से होकर गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों पर पुलिस की पैनी नजर रही। चेकपोस्ट पर सुशांत पाठक और शेषनाथ कन्नौजिया के नेतृत्व और प्रतापपुर पुलिस चेकपोस्ट पर बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों से सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। किसी भी तरह का संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed