{"_id":"689ce4b38fe1921b6108d50c","slug":"vibhas-brilliant-performance-in-national-hockey-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160771-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विभा का राष्ट्रीय हॉकी में शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विभा का राष्ट्रीय हॉकी में शानदार प्रदर्शन
Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल विभा कुमारी ।
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हॉकी खिलाड़ी विभा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं विभा ने एक से 12 अगस्त तक आंध्र प्रदेश में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से खेलते हुए टीम को तृतीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विभा उत्तर प्रदेश की टीम में सेंटर हाॅफ की खिलाड़ी हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट खेल, तेज पासिंग, सटीक ड्रिब्लिंग और टीम को संयोजित करने की क्षमता ने उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
निर्णायक मुकाबलों में उनके रणनीतिक खेल और अटूट जज्बे की सभी ने सराहना की। विभा की इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी की लहर है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, देवरिया हॉकी के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी, प्रशिक्षक शकील अहमद, गिरीश सिंह, प्रवीण कुमार, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, लाल यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल सहित खेल जगत के कई लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विभा जैसी खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों से भी बड़े स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
विभा ने सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और परिवार को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश भारत का प्रतिनिधित्व करना है।