फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vhp workers staged dharna

विहिप के कार्यकर्ताओं ने कुटिया परिसर में दिया धरना

Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
vhp workers staged dharna
विहिप के कार्यकर्ताओं ने कुटिया परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

लार। विहिप के कार्यकर्ताओं ने तीन माह से मठ आश्रम लार के प्रबंधक (मठाधीश) व उनके उत्तराधिकारी के लापता होने का आरोप लगा परिसर स्थित कुटिया में धरना दिया। आरोप लगाया कि कालेज का शिक्षा स्तर गिरता जा रहा है। यहां के आठ मंदिरों में पूजा-पाठ पूरी तरह से बंद है। इससे संबंधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजा गया। मठाधीश के तीन माह से आश्रम में नहीं होने से इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित देवाश्रम मठ लार में धरना दिया। संगठन मंत्री गोरखपुर अमरजीत ने कहा कि आश्रम की स्थिति चिंताजनक है। आश्रम अपने उद्देश्यों से भटक रहा है। मठ लार के प्रबंधन की व्यवस्था देख रहे महंत और उनके उत्तराधिकारी विगत तीन माह से आश्रम छोड़कर लापता हैं। इससे यहां की व्यवस्था चरमरा गई है। प्रांत सेवा प्रमुख संतोष दुबे ने कहा कि आश्रम स्थित आठ मंदिरों में विगत तीन महीनों से भोग-आरती नहीं हुई हैं। महाविद्यालय भी अव्यवस्थित हो गया है। मंतेश्वर मिश्रा ने बताया कि गुरुकुल पद्धति पर चलने वाला आश्रम आज दिशा विहीन हो गया है। मठ का अस्तित्व खतरे में है। दोपहर बाद धरना समाप्त कर कार्यकर्त्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राजपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह, अखिलेश सिंह चुनचुन, अनिरुद्ध कुमार, डॉ. कमलेश धनगर, मनीष, अजय पाल, रजनीश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र वर्मा, आनंद पाल धनगर, वकील कुशवाहा, योगेश, मंतेश्वर मिश्रा, कर्मवीर रौनियार, नथुनी सिंह, अरविंद पांडेय, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्वस्थ चल रहे महाराज जी
लार। कालेज प्रशासन की मानें तो महाराज जी अस्वस्थ चल रहे हैं। इधर, कुछ महीनों से वह अपने अखाड़ा गए हैं। जल्द ही आ जाएंगे। इस संबंध में स्वामी भगवान गिरी महाराज जी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। उनका नंबर संपर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed