फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicle noise... making ears weak

Deoria News: वाहनों का शोर... कानों को कर रहा कमजोर

Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicle noise... making ears weak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। वाहनों के तेज हॉर्न और डीजे की कानफोड़ू आवाज से लोगों के कान में दर्द की समस्या बढ़ रही है। साथ ही, ईयर फोन के अधिक इस्तेमाल से सुनने की शक्ति भी प्रभावित हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में कान में भारीपन, सनसनाहट, सिर दर्द की शिकायत लेकर रोजाना 10 से 12 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर इलाज के साथ ईयर फोन का कम इस्तेमाल करने और शोर से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, न्यू काॅलोनी, जलकल रोड, मोतीलाल रोड, रामगुलाम टोला तिराहा, हनुमान मंदिर चौहारा, राघव नगर, रामलीला मैदान रोड आदि व्यस्त इलाके हैं। यहां सुबह से देर रात तक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग के मौसम में इन क्षेत्रों में पूरी रात वाहनों की आवाजाही होती है। इन क्षेत्रों के सड़क और चौराहों पर वाहनों की भीड़ अधिक रहती है। सुबह 10 से शाम सात बजे तक इन चौराहों पर कई बार जाम लगता है।
जाम लगने के समय वाहनों के हाॅर्न से आसपास के घर और दुकानदार परेशान रहते हैं। यहीं नहीं सहालग के दिनों में डीजे की कानफोड़ू आवाज से दिक्कत होती है।
सिविल लाइंस के राकेश, विनय पांडेय, कन्हैया, हरेराम, न्यू काॅलोनी के सुशील, दिनेश, गितेश, हनुमान मंदिर चौराहा के कृष्ण कुमार जायसवाल, रामेश्वर, अभय आदि ने बताया कि दिन में वाहनों की आवाज और हाॅर्न से दुकान पर आने वाले ग्राहकों की कई बार आवाज सुनाई नहीं देती है।

ग्राहक से फिर पूछना पड़ता है। न्यू काॅलोनी में लोग ठीक से सो नहीं पाते हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को कान में भारीपन और रात में कई बार सनसनाहट महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed