{"_id":"616f130c7fbe844eeb6802a0","slug":"vehicle-entered-in-shop-two-injured-deoria-news-gkp413490380","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचलड़ी चौराहे पर दुकान में घुसा वाहन, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचलड़ी चौराहे पर दुकान में घुसा वाहन, दो घायल
विज्ञापन

एकौना। तेज रफ्तार में जा रहा चार पहिया वाहन दुकान में घुस गया। चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पचलड़ी चौराहे पर हुई घटना से दुकानदार दहशत में आ गए। घटना मंगलवार की दोपहर हुई।
पचलड़ी गांव के मिथुन गुप्ता चौराहे पर चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को उनकी दुकान में कुछ लोग चाय पी रहे थे। इस दौरान करहकोल से रुद्रपुर की तरफ जा रहा चार पहिया वाहन दुकान में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा। दुकान पर सामान खरीदने पहुंची रिंकी (20) पुत्री परशुराम प्रसाद और चालक रामगुलाम टोला देवरिया निवासी योगेश कुमार घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया गया।