{"_id":"696e720b3688223df40390b0","slug":"varanasi-controversy-congress-workers-express-displeasure-deoria-news-c-208-1-deo1009-172955-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी विवाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी विवाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
Mon, 19 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ के खिलाफ सोमवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सीमा पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
इसमें अहिल्याबाई होल्कर की मणिकर्णिका घाट पर स्थापित मूर्तियों को भी तोड़ने का आरोप लगाया गया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को अचानक ध्वस्त कर दिया गया। यहां स्थापित पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्तियों को भी तोड़कर मलबे में दबा दिया गया।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने ही मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार 1791 में कराया था। उन्होंने इस लापरवाही की पूरी जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने मांग किया कि मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति की स्थापना एवं घाटों के सुंदरीकरण का कार्य काशी के धर्माचार्यों व काशीवासियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत ही कराया जाए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय टाउन हॉल से सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट कचहरी तक मार्च निकाला। साथ ही कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, नागेंद्र शुक्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, भरत मणि, अब्दुल जब्बार, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र, हरिहर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जिला महासचिव शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन, सच्चिदानंद मिश्र, कुलदीप यादव, शहनाज जफर, सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल मौजूद रहे।