फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowds gathered at the centers, people returned disappointed due to lack of vaccine

केंद्रों पर उमड़ी भीड़, वैक्सीन की कमी से निराश लौटे लोग

Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the centers, people returned disappointed due to lack of vaccine
केंद्रों पर उमड़ी भीड़, वैक्सीन की कमी से निराश लौटे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य वैक्सीन की कमी के चलते धीमा हो गया है। दो दिन बाद स्वास्थ्य केंद्र खुलने पर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने से लोगों ने हंगामा किया और कुछ देर बाद निराश होकर लौट गए।
जिले में शनिवार को वैक्सीन की कमी के कारण चौदह केंद्रों को छोड़कर जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर टीकाकरण कार्य नहीं हुआ और लोग केंद्र से वापस हो गए। सोमवार को जिला अस्पताल केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंदर से लेकर बाहर तक लंबी कतार लगी थी। यहां वैक्सीन की पांच सौ डोज मिली थी। दोपहर बाद करीब 2.15 बजे वैक्सीन समाप्त हो गई। इसके बाद लोग हंगामा करने लगे। काफी समझाने के बाद लोग गए। उधर महिला अस्पताल केंद्र पर केवल महिलाओं को टीका लग रहा था। यहां कृष्ण सागर मिश्र सत्यापन का कार्य कर रहे थे। अंदर से लेकर इमरजेंसी के समीप तक महिलाओं, युवतियों की दो लाइन लगी थी। वे तेज धूप में अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही थीं। इसी बीच बारिश होने लगी, इसके बावजूद वे डटी रहीं। दोपहर बाद करीब ढाई बजे वैक्सीन समाप्त हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर शोर-शराबा होने लगा। किसी तरह महिलाओं को शांत कराकर भेजा गया। कमोवेश यही हाल अन्य केंद्रों पर भी रहा। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण कार्य चल रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण दिक्कत आई। जल्द ही और वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

7272 लोगों को लगा टीका
देवरिया। जिले में 53 केंद्रों पर सोमवार को लक्ष्य 71 सौ के सापेेक्ष 7272 लोगों को टीका लगा। केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 4258, बुजुर्ग 339 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 765 लोगों को वैक्सीन की प्रथम और 1910 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शख्स मिला पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए दस
देवरिया। जिले में सोमवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। जनपद में अब तक 20,184 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 19954 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 12 हैं। होम आइलोसेशन में नौ लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed