{"_id":"62effaffc5540f422664af50","slug":"vaccination-is-needed-to-control-over-corona-deoria-news-gkp446395450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : नपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : नपाध्यक्ष
विज्ञापन
प्रिकाशन डोज टीकाकरण का नगर पालिका अध्यक्ष ने फिता काटकर किया शुभारम्भ।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : नपाध्यक्ष
देवरिया। अमृत महोत्सव के तहत रविवार को कोरोनारोधी प्रीकाशन डोज के लिए मेगा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। शुभारंभ जिला महिला अस्पताल के पीपी सेंटर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने किया।
नपाध्यक्ष ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए। जिन लोगों को दूसरी डोज लग गई है और पात्र हैं, वे प्रीकाशन डोज लेकर खुद को सुरक्षित करें। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक यानी 75 दिन तक वयस्क को प्रीकाशन डोज निशुल्क लगाई जा रही है।
18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे छह माह या 26 सप्ताह हो गए हैं, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। प्रथम व द्वितीय डोज में लगी वैक्सीन ही प्रीकाशन डोज में लगनी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय प्रकाश पांडेय ने कहा कि जिले में अमृत महोत्सव के 75 दिन के अभियान में 15 जुलाई से छह अगस्त तक 1,31,262 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। अब तक कुल 206987 लोगों को डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
जिले में मेगा कोविड वैक्सीनेेशन अभियान में 476 टीमें लगाई गई हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. विपिन रंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, उपाध्यक्ष बंटी जायसवाल, एआरओ राकेश चंद आदि मौजूद रहे।
मेगा कैंप में 200 लोगों ने लगवाई प्रीकाशन डोज
सलेमपुर। नगर के क्रय विक्रय केंद्र में रविवार को मेगा कोरोनारोधी प्रीकाशन डोज कैंप लगा। इसमें करीब 200 लोगों को मुफ्त में प्रीकाशन डोज लगाई गई। भाजपा जिलामंत्री एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के संयोजक अभिषेक जायसवाल ने सभी आयु वर्ग के लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है। जिला सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ अभय तिवारी ने कहा कि अस्पतालों में कोवैक्सीन और कोविशील्ड की पर्याप्त डोज उपलब्ध है।
शिविर में 687 लोगों का हुआ टीकाकरण
बरहज। स्थानीय नगर में रविवार को पांच जगहों पर शिविर में 687 लोगों को कारोनारोधी टीका लगाया गया। प्रीकाशन डोज के अलावा छूटे लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
डिप्टी सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को प्रीकाशन डोज का लगना जरूरी है। नगरपालिका परिसर, जायसवाल धर्मशाला, गौरा प्राथमिक विद्यालय, जयनगर प्राथमिक विद्यालय, नयानगर में शिव यादव के दरवाजे पर सुबह आठ से पांच बजे तक चले कैंप में 607 प्रीकाशन, 50 द्वितीय डोज और 30 प्रथम डोज सहित 687 लोगों को टीका लगाया गया।
25 गांवों में लगा मेगा कैंप
भागलपुर। ब्लॉक के 25 गांवों में जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को कैंप लगाकर 2777 लोगों को कोविड वैक्सीन की प्रकाशन डोज लगाई गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने विभाग के निर्देश पर पीएचसी भागलपुर, सीएचसी परसिया चंदौर, न्यू पीएचसी मईल, ठेंगवल दुवे, रेवली, नरियांव, पिपरा बांध, पिपरा मिश्र, मनुबरवा, अंडिला, कसिली, गड़ौना, तेलिया कला, पिपरा बेनी, नरसिंहडांड, तिलौली, पिपरा रामधर, धर्मेर, नेनुआ, बलिया उत्तर और दक्षिण, मौना गढ़वा, डेहरी, इशारू सहित 25 गांवों में मेगा कैंप लगाकर 2777 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इस दौरान सतीश जायसवाल, डॉ. रंजीत कुशवाहा, रामकेश यादव, आबिद अली, शंभू जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल मौजूद रहे।