फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uttar Pradesh Industry Trade Delegation has been expanded

Deoria News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का किया गया विस्तार

Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Industry Trade Delegation has been expanded
संगठन की ओर से व्यापारी जागृति यात्रा निकाली गई, हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का रविवार को विस्तार किया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। बैठक के बाद व्यापारी जागृति यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह व्यापारियों ने स्वागत किया।
इसके बाद जिला कमेटी के वृहद विस्तार पर चर्चा की गई। इसमें भटनी बाजार के लिए विजय गुप्ता को संरक्षक, राजकुमार वर्मा नगर अध्यक्ष, सुनील यादव जिला उपाध्यक्ष, विवेक गुप्ता नगर महामंत्री, अशोक भगत कोषाध्यक्ष) व मनोज वर्मा को नगर मंत्री चुना गया। गौरीबाजार के लिए पशुपतिनाथ शर्मा नगर अध्यक्ष, पकड़ी बाजार के लिए त्रिपुरेश सिहं नगर अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
विज्ञापन

शीघ्र ही पूरी कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद विद्यासागर जायसवाल व संचालन जिला महासचिव ऋषिकेश जायसवाल ने किया। इस दौरान संरक्षक बासुदेव वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, तारकेशवर गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्र, आकाश मद्देशिया, राजकुमार जायसवाल, शिवाजी वर्मा और कुंदन जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed