फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar on the road for cooking gas, jam for an hour

Deoria News: रसोई गैस के लिए सड़क पर हंगामा, एक घंटे जाम

Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uproar on the road for cooking gas, jam for an hour
देवरिया। रसोई गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग के बाद भी दो सप्ताह से एजेंसी का चक्कर काट रहे भलुअनी कस्बे व आसपास के उपभोक्ताओं ने बुधवार को सुबह करीब आठ बजे देवरिया-बरहज मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बजाय जाम लगाए लोगों को ही धमका कर वहां से भगा दिया। दुर्व्यवहार का विरोध करने वालों को कार्रवाई की धमकी दी गई। करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हो गया।
विज्ञापन

जानकारी की अनुसार, नगर पंचायत भलुअनी के पटखौली में एचपी गैस एजेंसी है। बीते कई दिनों से परेशान उपभोक्ता बुधवार को भी सुबह पांच बजे से एजेंसी के सामने लाइन में लगे थे। सुबह करीब आठ बजे एजेंसी का कार्यालय खुलने पर कर्मचारी ने बताया कि गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद करीब 50 उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया और वे खाली सिलिंडर एजेंसी कार्यालय के सामने सड़क पर रखकर देवरिया बरहज मार्ग पर जाम लगा दिए।
गैस उपभोक्ता संगीता देवी ने बताया कि उनकी बुकिंग 13 अप्रैल, कृष्णावती का 12 अप्रैल, उषा देवी का 10 मार्च, सुभाष प्रसाद का 24 अप्रैल, सुरेश प्रसाद का 24 अप्रैल का है, मगर अब तक गैस सिलिंडर नहीं मिला। तमाम अन्य उपभोक्ता भी थे, जिनकी बुकिंग के दो हफ्ते पहले की है, मगर डिलिवरी नहीं मिली है। जाम की खबर सुनकर भलुअनी के एसओ प्रदीप पांडेय मौके पर पहुंचे और सिलिंडरों को सड़क पर से फेंकवा दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि जाम हटवाने के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया।
वहां मौजूद अन्य लोगों से भी अभद्रता की गई। वीडियो बना रहे एक पत्रकार से भी पुलिसकर्मी उलझ गए। पुलिस के इस व्यवहार को देख लोग सकते में आ गए।
एजेंसी मालिक अभिषेक सोनकर ने बताया कि गैस सिलिंडरों की सप्लाई कम मिल रही है, इसलिए दिक्कत हो रही है।
वहीं एसओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण लोगों ने रास्ता बंद किया था, जिसको खुलवाया गया। किसी के साथ अभद्रता नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed