{"_id":"63ee84a121dbd8d3b201f4e6","slug":"up-board-exam-10295-left-on-the-first-day-itself-deoria-news-c-7-1-56123-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, पहले दिन ही 10295 ने छोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, पहले दिन ही 10295 ने छोड़ दी
Fri, 17 Feb 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गई। पहले ही दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय के प्रश्न पत्र में 10295 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कई जगहों पर इन्हें कक्ष में प्रवेश करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएम सहित स्टेट पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, जेडी आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
जनपद के 193 केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल में हिंदी व सामान्य हिंदी के अलावा इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 71841 परीक्षार्थी रहे। इसमें 61546 उपस्थित एवं 10295 अनुपस्थित रहे। राज्य पर्यवेक्षक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक शिक्षा निदेशक सेवाएं अशोक कुमार सिंह ने जनता उमावि.बैकुंठपुर, एडी इंटर कॉलेज मालीबारी, चंद्रावती इंटर कॉलेज सरौरा, विक्रम पब्लिक स्कूल महुआनी का प्रथम पाली में दौरा किया। जेडी योगेंद्र नाथ सिंह व डीआईओएस डॉ.विनोद कुमार राय एवं छह सचल दलों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीआईओस ने बताया कि एक वाहन से अतिरिक्त अध्यापकों को भी ले जाया गया और कुछ केंद्रों पर ही उन्हें कापियां सील कराने तक रहने को कहा गया। जनपद में पहले दिन नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है। कोई नकलची पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
डीएम ने शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश
देवरिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। सबसे पहले वह राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। डबल लॉकर में रखे प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी कक्षों का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि आंतरिक सचल दल निरंतर गश्त करता रहे और जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा की शुचिता किसी भी दशा में भंग नहीं होनी चाहिए, अन्यथा दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह एसएसबीएल इंटर कॉलेज में उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम, आंतरिक सचल दस्ते, विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय आदि सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। फिर वह जोनियां इंटर कॉलेज पुरवा भी गए।
-- -- -- -- --
दो छात्राओं के केंद्र आवंटन में हुई गड़बड़ी
बैतालपुर। माध्यमिक विभाग की लापरवाही के चलते कई जगह पहले दिन ही परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेवाश्रम इंटर कॉलेज बांकी को इस बार केंद्र नहीं बनने से छात्राओं का नजदीकी केंद्र इस बार कौन्तेय विद्यापीठ कौन्तेय नगर बैतालपुर बनाया गया है। लिपिकीय त्रुटिवस दो लड़कियों का केंद्र यहां न आवंटित कर एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया भेज दिया था। जिसे बाद में डीआईओएस की पहल के बाद सुधारा गया। इस दौरान परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को परीक्षा कक्ष में जाने तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों से शिकायत के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति मिली।