फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   up board 6007 left maths exam

यूपी बोर्ड परीक्षा : गणित में 6007 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 28 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
up board 6007 left maths exam
राजकीय कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज से युपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलती विद्या​र्थि।संवाद
दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5986 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

श्रीराम इंटर कॉलेज तेलिया कलां के केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को बदला गया
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ डीएम से की शिकायत


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत मंगलवार को हाईस्कूल में गणित प्रश्नपत्र को लेकर जिले के केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था अधिक सख्त दिखी। छह सचल दलों ने अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा केंद्राें की जांच की। वहीं, अधिक सख्ती के चलते 5670 परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली की परीक्षा छोड़ दी। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में श्रीराम इंटर कॉलेज तेलिया कलां में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाने के लिए डीएम को पत्र जारी किया गया। वहीं, यहां के केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को भी बदल दिया गया।
मंगलवार को हाईस्कूल परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा। अधिकारियों की गाड़ियां पूरे दिन केंद्रों पर दौड़ती रहीं। सख्ती का ही परिणाम रहा कि जिले के 180 केंद्रों पर किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। सुबह में गणित के प्रश्नपत्र में पंजीकृत 52,248 में 46,578 उपस्थित एवं 5670 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, इंटर के फल एवं खाद्य संरक्षण सहित अन्य विषयों में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल में ऑटोमोबाइल व इंटर के व्यवसाय अध्ययन व गृहविज्ञान का प्रश्नपत्र था। इसमें वाणिज्य व गृहविज्ञान में पंजीकृत 4402 में 4086 उपस्थित एवं 316 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गणित प्रश्नपत्र को लेकर जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी 180 केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग में अधिक सजगता बरती गई। छह सचल दलों में सभी को अधिक सक्रिय रखा गया। गणित में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि श्रीराम इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम की निगरानी में लापरवाही बरते जाने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक सुभाष चंद्र सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक राममिलन प्रसाद को हटाकर इनकी जगह पर नए केंद्र व्यवस्थापक जयप्रकाश यादव प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल लबकनी गंगा एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में पुष्पेंद्र कुमार दूबे सहायक अध्यापक बाबा इंद्रमणि जनता उमावि. टीकर की तैनाती की गई है। साथ ही यहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार को स्ट्रांग रुम में अव्यवस्था के कारण हटाए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।






स्पीकअप

गणित प्रश्नपत्र को लेकर शुरू में डरे हुए थे, हालांकि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र देकर खुशी हुई। सारे सवाल पढे़ हुए ही आए थे।
-परी, परीक्षार्थी जीजीआईसी



गणित का प्रश्नपत्र बहुत कठिन नहीं लगा। पढ़े हुए ही प्रश्न ही आए थे। पेपर अच्छा हुआ है।
-खुशबू, परीक्षार्थी जीजीआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed