{"_id":"6a06116623b2a90e070aad0a","slug":"unruly-people-arrived-at-the-railway-station-to-occupy-a-shop-shopkeepers-were-beaten-up-when-they-protested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181859-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे स्टेशन पर दुकान कब्जा करने पहुंचे मनबढ़.. विरोध पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे स्टेशन पर दुकान कब्जा करने पहुंचे मनबढ़.. विरोध पर दुकानदार को पीटा
Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन पर पान दुकान का ताला तोड़ने का आरोप, घायल दुकानदार ने कोतवाली में दी तहरीर
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 तहसील वार्ड निवासी सुनील कुमार गुप्ता (45) पुत्र रामायण को रेलवे स्टेशन स्थित अपनी पान की दुकान पर कब्जा करने का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम मनबढ़ किस्म के कुछ लोग उनकी गैरमौजूदगी में दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बाहर फेंकते हुए दुकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। जानकारी मिलने पर जब सुनील मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया तो आरोपित आगबबूला हो गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मनबढ़ों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह घायल दुकानदार को बचाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।