फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   unknown woman body found

Deoria News: अज्ञात महिला का शव गेहूं के खेत में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
unknown woman body found
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी मिले, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चुरिया टोला प्राथमिक विद्यालय के समीप गेहूं के खेत में सोमवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान हैं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एएसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ दीपक शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के चुरिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक किसान गेहूं की सिंचाई करने के लिए सुबह खेत में पाइप लगा रहे थे। इसी बीच खेत में प्लास्टिक के बोरे से ढका एक महिला का शव देखा। बदन पर काले रंग की साड़ी, लाल रंग का स्वेटर और गले में शाॅल थी। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान दिखे। यह देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी जांच में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एएसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ दीपक शुक्ला ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी से एक एक कर जानकारी ली।
कोट
अज्ञात महिला का शव मिला है। मौके पर फॉरेंसिक एसओजी डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला को कहीं और से लाकर फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर

शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंक दिया खेत में
सलेमपुर। अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह कर दी गई हो। शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में रख गेहूं के खेत में फेंक दिया गया हो। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसी बिंदु पर जांच कर रही है।

डाॅग स्क्वाॅड, एसओजी टीम ने भी की जांच
सलेमपुर। शव मिलने की सूचना पर डाॅग स्क्वाॅड व एसओजी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी शव मिलने वाले स्थान से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।

वीडियो फुटेज भी खंगालेगी पुलिस
सलेमपुर। महिला की शव मिलने के बाद पुलिस के माथे पर बल बढ़ा दिया है। पुलिस खुलासा करने में जुट गई है। पुलिस ने रास्ते मे पड़ने वाले कुछ सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। हालांकि, अभी इस बात से इन्कार कर रही है।


सोशल मीडिया पर शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
सलेमपुर। शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को लगा कि शव की शिनाख्त कर ली जाएगी। लेकिन नहीं हो सनी। दोपहर बाद पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए महिला का शव सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed