{"_id":"6877a2cb700654ec5c0f1287","slug":"unknown-assailants-attacked-a-couple-with-a-sharp-weapon-in-deoria-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दंपति पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला, हालत गंभीर- छिपकर पीछे से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दंपति पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला, हालत गंभीर- छिपकर पीछे से किया हमला
Wed, 16 Jul 2025 06:32 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:32 PM IST
सार
मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी रुपचंद गुप्ता और उनकी पत्नी चंदा देवी बुधवार की सुबह पुराने मकान पर पशुओं के लिए रखा भूसा लाने गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वहां पहले से घात लगाकर पांच-छह लोग छिप कर बैठे थे। जैसे ही रुपचंद भूसा बोरे में भरने बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार से उनपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
घायल बुजूर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसियों ने रुपचंद गुप्ता (50) और चंदा देवी (48) पर धारदार हथियार और लोहे की राड से हमला कर दिया, जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए है। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए।
विज्ञापन
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर इधर-उधर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मेडिकल कराने में जुटी है। मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी रुपचंद गुप्ता और उनकी पत्नी चंदा देवी बुधवार की सुबह पुराने मकान पर पशुओं के लिए रखा भूसा लाने गए।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वहां पहले से घात लगाकर पांच-छह लोग छिप कर बैठे थे। जैसे ही रुपचंद भूसा बोरे में भरने बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार से उनपर हमला बोल दिया। वह हाथ उठाकर रोके तो उनके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया है। आरोप है कि जमीन पर गिरकर चीखने-चिल्लाने लगे फिर भी हमलावरों ने उन्हें बख्शा नहीं और लोहे की राड से उन्हें मारपीट कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पत्नी चंदा देवी को भी हमलावरों ने राड से मारा-पीटा है। शोर सुनकर जबतक लोग इकट्ठे हुए हमलावर भाग निकले। मौके पर 112 पुलिस भी पहुंची थी। पीड़ित देवरिया से इलाज कराकर थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।