{"_id":"6849c7d133164db6800f59bf","slug":"underpass-will-be-built-at-nuriganj-market-and-siswa-railway-crossing-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-155800-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नूरीगंज बाजार और सिसवा रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नूरीगंज बाजार और सिसवा रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा अंडरपास
Wed, 11 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
भटनी। नूरीगंज बाजार और सिसवा रेलवे क्राॅसिंग पर जल्द ही अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे न केवल लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि घंटों गेट खुलने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
दोनों क्राॅसिंग पर लोगों को आवागमन में परेशानी न हाे, इसके लिए अंडरपास निर्माण के दौरान वैकल्पिक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विभाग ने नई सड़क का निर्माण भी शुरू करा दिया है, जिससे जल्द अंडरपास के निर्माण शुरू होने की संभावना प्रबल हो गई है। दोनों जगहों पर बरसात के मौसम में राहगीरों को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान दिया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भटनी जंक्शन से रोजाना सौ से अधिक ट्रेनें गुजरती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन के आसपास सिवान रेलखंड पर चार व वाराणसी रूट पर चार रेलवे क्राॅसिंग बनाई गई है।
विज्ञापन
नगर और उसके आसपास आठ रेलवे क्राॅसिंग से ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद हो जाता है, जिससे घंटों क्राॅसिंग पर खड़े होकर लाेग गेट खुलने का इंतजार करते हैं। स्थानीय सांसद व विधायक के प्रयास से देवरिया व सलेमपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाईपास रोड 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर पहले ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
इसके अलावा महुआबारी, साहोपार तिराहा व सोनरापार में अंडरपास बनकर तैयार है। अब इसी क्रम में नूरीगंज बाजार और सिसवा ढाले पर अंडरपास बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
निर्माण कार्य को लेकर रेल प्रशासन ने वैकल्पिक सड़कों के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया है, ताकि निर्माण के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
अधिकारियों का कहना है कि दोनों अंडरपास पूर्ण रूप से आधुनिक तकनीक से बनाए जाएंगे, जिससे पानी भराव जैसी समस्याओं से भी बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है।
वहीं दुकानदारों और आम राहगीरों ने भी राहत की सांस ली है। रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त योजना से नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।