फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youths who had gone out to see Durga Puja were murdered at midnight.

Deoria News: दुर्गा पूजा देखने निकले दो युवकों की आधी रात में हत्या

Thu, 22 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two youths who had gone out to see Durga Puja were murdered at midnight.
लार रोड (देवरिया)। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के सामने मंगलवार की आधी रात दो युवकों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान इटहुरा हजाम गांव निवासी विनय यादव (33) और करजहां निवासी वकील यादव (35) के रूप में हुई है। वकील का गला रेता गया था, जबकि विनय के पेट पर चाकू से वार किया गया था
विज्ञापन

दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंचे एसपी अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत छह टीमें गठित की हैं। इटहुरा हजाम निवासी विनय यादव गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कार्यरत था। वह दशहरे के अवसर पर शनिवार को घर आया था। वहीं, करजहां निवासी वकील यादव रेलवे में ग्रुप डी के पद पर लार रोड रेलवे स्टेशन पर तैनात था। मंगलवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी से घर लौटने के बाद वकील, शाम सात बजे विनय के साथ बाइक से दुर्गा पूजा देखने निकला था।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे यूपी-112 की टीम ने मईल थाने को सड़क पर दो लोगों के पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी अभिजीत आर. शंकर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर दोनों की बाइक और विनय का मोबाइल मिला, जबकि वकील का मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सीओ बरहज रंजना सचान और एसओजी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed