{"_id":"67477a606e67a11f6b0d0d94","slug":"two-youths-died-one-injured-due-to-vehicle-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-140813-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल
Thu, 28 Nov 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। लार थाना क्षेत्र के धधवार गांव के पास मठिया मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंम्भीर रुप से घायल दो युवकों को देवरिया भेजा गया। दूसरा युवक अजित प्रजापति की देवरिया पहुंचते मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी अली हुसैन पुत्र निजामुद्दीन (23) वर्ष प्रिंस वर्मा पुत्र संतोष वर्मा (21)वर्ष, अजीत प्रजापति पुत्र सुबाष प्रजापति (20) वर्ष भागलपुर पिन्डी मार्ग पर पिन्डी के तरफ से गांव आ रहे थे। धधवार गांव के पास मठिया मोड पर भागलपुर के तरफ से जा रहे अज्ञात वाहन टक्कर मार दी और फरार हो गया। तीनों युवक गंम्भीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुचाया। जहां डा. एसके सिह जांच कर अली हुसैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिन्स और अजीत की स्थिति गंम्भीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाते ही अजित प्रजापति की मौत हो गई। वही प्रिंस वर्मा को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मईल इस्पेक्टर अमित कुमार राय मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।