{"_id":"6504bbb1f53591811707e674","slug":"two-wrestling-training-camps-could-not-even-make-a-10-member-team-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-7351-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुश्ती के दो प्रशिक्षण कैंप, 10 सदस्यीय टीम भी नहीं बना पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुश्ती के दो प्रशिक्षण कैंप, 10 सदस्यीय टीम भी नहीं बना पाए
Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खेल के जिम्मेदार 10 सदस्यीय टीम तक नहीं चुन पाए। यह आलम तब है जब रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत साई की ओर से कुश्ती शिविर एवं खेल निदेशालय की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जाता है। दो साल से चल रहे इन प्रशिक्षण शिविरों में कुश्ती की नर्सरी तैयार करने का दावा करने वालों पर सवालिया निशान खेल को जानने वाले ही लगा रहे हैं।
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 19 से 21 सितंबर तक मुरादाबाद में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए जिले व मंडल टीम के गठन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उम्मीद की जा रही थी कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती के दो-दो प्रशिक्षण शिविर पिछले दो साल से चलने से सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती में जिले की मजबूत दावेदारी होगही। हालांकि शुक्रवार को क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में आयोजित जिला ट्रायल में मात्र आठ खिलाड़ी ही पहुंची। इसमें सौम्या तिवारी, अंकिता यादव, शीतल मोदनवाल, खुशी चौहान, गुड़िया गुप्ता, सोनी चौहान व अन्नू गोंड व एक अन्य शामिल रहीं। इसमें 16 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित मंडल ट्रायल के लिए सोनी चौहान, खुशी चौहान व अन्नू गोंड का ही चयन किया गया।
-- -- -- -
सब जूनियर बालिका कुश्ती के लिए जन्मतिथि वर्ष 2006, 2007 व 2008 के बीच जन्मी खिलाड़ियों का ही चयन किया जाना है। कुल आठ खिलाड़ी जिला ट्रायल में आई थीं, इसमें तीन का ही चयन मंडल ट्रायल के लिए हो सका। शेष खिलाड़ी इस आयु वर्ग में शामिल नहीं थीं, ऐसे में इन्हें बाहर कर दिया गया। जनपद में महिला कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाता है। अभिभावकों को भी इस बारे में जागरूक होना पड़ेगा, तभी बालिकाएं स्टेडियम में कुश्ती सीखने आएंगी।
विज्ञापन
- राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी