फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two tried to jump into river

उग्रसेन पुल से दो व्यक्तियों ने नदी में कूदने का किया प्रयास

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
two tried to jump into river
बरहज के उग्रसेन पुल से छलांग लगाने जा रहे अधेड़ को बचाकर लाती पुलिस और सुसाइड प्वांट बना उग्रसेन ? - फोटो : DEORIA
उग्रसेन पुल से दो व्यक्तियों ने नदी में कूदने का किया प्रयास
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के हैं दोनों, पुलिस ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। स्थानीय गांव स्थित उग्रसेन पुल से कूदकर दो लोगों ने अलग-अलग समय में जान देने की कोशिश की। दोनों मदनपुर इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने डूबने से बचाकर दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। दोनों अवसादग्रस्त बताए जा रहे हैं।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के भुलईपुर गांव निवासी एक युवक (45) बाइक से उग्रसेन पुल पर पहुंचे। जो बाइक खड़ी करने के बाद अपना कपड़ा उतारने लगा। मंशा भांपकर एसआई डॉ. पिंटू यादव सहयोगियों के साथ पहुंचे और उसे दबोच लिए। जबकि शुक्रवार की देर शाम पकड़ी बाजार निवासी एक अधेड़ (50) पुत्र श्याम लाल जायसवाल ने पुुल से छलांग लगाने की कोशिश की थी। जानकारी होने पर पहुंचे दोनों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। इस संबंध में चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि दोनों डिप्रेशन के शिकार बताए जा रहे हैं। उन्हें घरवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उग्रसेन पुल बना सुसाइड प्वाइंट, एक माह में दो की जा चुकी है जान
कपरवार। राप्ती नदी तट पर बने उग्रसेन पुल से पिछले 15 दिनों में नदी में कूदने से दो की मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य युवक लापता है। पुल पिछले कुछ वर्षों से सुसाइड प्वाइंट बना हुआ है। एक साल में दर्जनों महिला-पुरुषों की जानें जा चुकी हैं। घटनाओं को लेकर ग्रामीणो ने तत्कालीन डीएम अनिता श्रीवास्तव से पुल पर लोहे की जाली लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपरवार स्थित उग्रसेन पुल के दोनों तरफ पुलिस पिकेट बनाई गई है। गांव के प्रधान हनुमान गुप्त, देवेश सिंह, सोनू मणि त्रिपाठी आदि का कहना है कि 15 दिनों में पुल से अलग-अलग चार मामले सामने आए हैं। एक जुलाई को भठ्ठा गांव निवासी सोनू सिंह नदी में कूद गए थे। उनकी पुलिस तलाश करा रही है। जबकि 19 जून की सुबह मदनपुर के मनिहरपुर गांव की चानमती देवी पत्नी सुरेश प्रसाद, 20 जून को एक अज्ञात, अप्रैल 2019 में गंगाचक गांव निवासी मनीष, तलौरा की सुधा, बरहज की सुनीता, करायल की एक युवती आदि सहित दर्जनों की नदी में कूदने से मौत हो चुकी है। मौत की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुल पर दोनों तरफ लोहे की जाली लगवाने की अक्सर मांग की जाती रही हैं। लेकिन आज तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जा सका है। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed