फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two sides of crowd in front of women's police station, village chief injured in Deoria

Deoria News: महिला थाने पर चल रहा था पति-पत्नी का समझौता-, एक पक्ष ने संदीप का उखाड़ लिया बाल; मचा हंगामा

Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
सार

आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान संदीप सोनकर को निशाना बनाते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनके बाल तक उखाड़ दिए और हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Two sides of crowd in front of women's police station, village chief injured in Deoria
सांकेतिक 

विस्तार

शहर के महिला थाना परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पति-पत्नी विवाद को लेकर बुलाए गए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान भलुअनी क्षेत्र के बहोर गांव के ग्राम प्रधान संदीप सोनकर घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सूरज सोनकर की शादी देवरिया शहर में हुई थी। वैवाहिक अनबन के चलते मामला महिला थाने पहुंचा। सुलह-समझौते के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। बातचीत के दौरान थाने के अंदर ही कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में गेट के बाहर जमकर मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान संदीप सोनकर को निशाना बनाते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनके बाल तक उखाड़ दिए और हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। महिला थाने की उप निरीक्षक निशा कुमारी ने कमान संभालते हुए महिला थानाध्यक्ष कुमुद सिंह व कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर घायल ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाने के सामने हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अब मामला महिला थाने से स्थानांतरित होकर सदर कोतवाली में जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed