फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two shops caught fire due to unknown reasons, goods worth lakhs burnt to ashes

Deoria News: अज्ञात कारणों से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sat, 17 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two shops caught fire due to unknown reasons, goods worth lakhs burnt to ashes
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के दो वार्डों में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से दो दुकानों में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी राम आशीष कुशवाहा अपने ही चौराहे पर गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं। रात में दुकान बंद करके वह घर चले गए। मध्य रात्रि में दुकान से धुआं निकलता दोख अन्य दुकानदारों ने शोर मचाया, तब तक सारे दुकानदार जुटकर आग बुझाने लगे, लेकिन तब तक लाखों रुपये के किराना का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर निवासी हरेराम कुशवाहा कस्बे में ही गुमटी में जनरल स्टोर व पान की दुकान चलाते हैं। रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी दुकान में भी आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना का वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसमें दिख रहा है कि दो युवक बाइक से उतरकर हाथ में कुछ लेकर उनके दुकान में आग लगाकर भागने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है, सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed