{"_id":"69fe252f35708e35f305285a","slug":"two-parties-clashed-in-the-court-premises-deoria-news-c-208-1-deo1011-181345-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कचहरी परिसर में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कचहरी परिसर में दो पक्ष भिड़े
Fri, 08 May 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक मामले में पैरवी करने आए लखनऊ के अधिवक्ता और एक शख्स में मारपीट हो गई। अधिवक्ता से मारपीट की सूचना पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे तो पता लगा दोनोंं रिश्तेदार हैं। इससे कुछ देर तक कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मची रही।
लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को अलग किया। अधिवक्ताओं के अनुसार, लार क्षेत्र का रहने वाला एक शख्स कोर्ट परिसर में आया था, जो खुद को लखनऊ का अधिवक्ता बता रहा था। उसका किसी रिश्तेदार से विवाद है।
दोनों आमने-सामने हुए तो भिड़ गए। बताया जा रहा है कि भीड़ जुटी तो अधिवक्ता ने अपनी बात कहनी शुरू की। इसी बीच मौका पाकर उसका रिश्तेदार भाग निकला। अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने की बात कही। हालांकि, देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।