{"_id":"60f9bb2b8ebc3e6ce0121c5f","slug":"two-murder-accused-arrested-deoria-news-gkp4028397126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सवरेजी खरग गांव में नेहा पासवान की हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपित घटना के एक दिन बाद से पुलिस की हिरासत में है। बाकी की तलाश में तीन थानों की पुलिस लगी हुई है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के सवरेजी खरग गांव में एक किशोरी नेहा पासवान की उसके दादा और चाचाओं ने पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने दस आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की पुलिस को लगाया गया है। हत्या में शामिल नेहा के दादा परमहंस पासवान व उसकी पत्नी भगना देवी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में टेंपो चालक हसनैन पहले ही दिन से हिरासत में है। महुआडीह के एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपित परमहंस पासवान और उसकी पत्नी भगना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।